तमिलनाडु निकाय चुनाव: भगवा पार्टी का शानदार प्रदर्शन, BJP ने राहुल को दिखाया आईना...कहा-बदल लें धारणा

Wednesday, Feb 23, 2022 - 02:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनको हालिया भाषण की याद दिलाई। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा कभी भी तमिलनाडु पर शासन नहीं कर सकती है। तमिलनाडु निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस पर भाजपा ने कहा कि  यह परिणाम देख उम्मीद है कि राहुल गांधी अब अपनी धारणाओं को बदल लेंगे। भाजपा ने 230 नगर पंचायत वार्ड, 56 नगर पालिका वार्ड और 22 निगम वार्ड जीते हैं। इनमें ग्रेटर चेन्नई निगम के एक वार्ड भी शामिल हैं।

इसके साथ ही भाजपा डीएमके और अन्नाद्रमुक के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया है कि 20 से अधिक वार्डों में भाजपा DMK के बाद दूसरे स्थान पर रही है। हालांकि, द्रमुक की सहयोगी के रूप में कांग्रेस का सीट शेयर अधिक है।

 

भाजपा का राहुल गांधी को जवाब
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि अभी कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने संसद में भविष्यवाणी की थी कि भाजपा कभी तमिलनाडु पर शासन नहीं करेगी। मुझे उम्मीद है कि ULB चुनावों ने उन्हें इस तरह की धारणाओं से वंचित कर दिया है। मालवीय ने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस से आगे DMK और एआईएडीएमके के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा उन क्षेत्रों में जीती है जहां वह कभी नहीं जीती थी। 

 

क्या कहा था राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने संसद भाषण में विशेष रूप से तमिलनाडु का उल्लेख किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'राजा' कहते हुए तीखा हमला किया था। राहुल ने कहा था कि एक 'राजा' के रूप में पीएम मोदी तमिलनाडु जैसे राज्यों का विश्वास कभी नहीं जीत पाएंगे। राहुल ने कहा था, "यह एक साझेदारी है, यह एक राज्य नहीं है। आप अपने पूरे जीवन में कभी भी तमिलनाडु के लोगों पर शासन नहीं करेंगे। यह नहीं किया जा सकता है।" राहुल ने कहा था, "यदि आप संविधान पढ़ें, तो आप पाएंगे कि भारत को राज्यों के संघ के रूप में वर्णित किया गया है। भारत को एक धारणा के रूप में नहीं बल्कि राज्यों के संघ के रूप में  वर्णित किया गया है। इसका मतलब है कि तमिलनाडु के मेरे भाई के अधिकार उत्तर प्रदेश के मेरे भाई के समान  होने चाहिए।

Seema Sharma

Advertising