आज के दिन फटा था तमबोरा ज्वालामुखी, 1 लाख लोगों की चली गई थी जान

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 01:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. 17 अप्रैल का दिन इतिहास में कई बड़ी और यादगार घटनाओं के लिए जाना जाता है। खासकर इंडोनेशिया के लिए यह तारीख किसी भयानक सपने से कम नहीं है। वर्ष 1815 में इसी दिन इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर स्थित तमबोरा ज्वालामुखी में ऐसा भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी तबाही ने लाखों लोगों को प्रभावित किया और करीब एक लाख लोगों की जान चली गई।

तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट – 1815

तमबोरा ज्वालामुखी कई सालों से शांत पड़ा था। 5 अप्रैल 1815 को इसमें हलचल शुरू हुई और कंपन महसूस किया गया। 17 अप्रैल को यह ज्वालामुखी अचानक भयंकर रूप से फट पड़ा। इस विस्फोट के कारण आसपास के इलाके तबाह हो गए और अनुमानित 1 लाख लोग मारे गए।
यह अब तक के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोटों में गिना जाता है।

दुनिया में 17 अप्रैल को घटित अन्य प्रमुख घटनाएं

1799 – श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू हुई, जो टीपू सुल्तान की मौत (4 मई) के साथ खत्म हुई।

 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

 1946 – सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

 1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट नामक संघ बनाने की पहल की।

 1975 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन का निधन।

 1977 – स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।

 1982 – कनाडा ने अपना संविधान औपचारिक रूप से अपनाया।

 1983 – भारत के एसएलवी-3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

 1986 – नीदरलैंड और सिसिली के बीच लंबे समय से चली आ रही युद्ध की स्थिति को समाप्त किया गया।

 1993 – नासा का STS-56 डिस्कवरी अंतरिक्ष यान धरती पर सफलतापूर्वक लौटा।

 2006 – चाड, सूडान के व्यवहार से नाराज होकर अफ्रीकी संघ की शांति वार्ता से हट गया।

 2007 – दक्षिण कोरिया को 2014 एशियन गेम्स की मेजबानी मिली।

 2008 – भारत और ब्राज़ील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

 2014 – नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध कोलंबियाई लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज़ का निधन।

2021 – लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, गायक और समाजसेवी विवेक का निधन हुआ।

2024 – यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर पर रूसी मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News