ले. जनरल बी एस राजू होंगे अगले थलसेना उप प्रमुख, जानिए उनके बारे में अहम बातें

Friday, Apr 29, 2022 - 08:07 PM (IST)

नई दिल्लीः लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू को सेना उप प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे।  सेना ने शुक्रवार को कर कहा कि ले. जनरल राजू नये सेना उप प्रमुख होंगे और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। ले. जनरल राजू जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे जिन्हें नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी दिये जाने से पहले ले. जनरल राजू सैन्य संचालन महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी दौरान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध उत्पन्न हुआ।

सैनिक स्कूल बीजापुर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे ले. जनरल राजू को 15 दिसम्बर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। उन्होंने पश्चिमी थियेटर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान तथा जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन की कमान संभाली। ले. जनरल ने सेना में 38 वर्षों के अपने शानदार कैरियर में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्हें उल्लेखनीय सेवा के लिए उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Yaspal

Advertising