सिंडीकेट मीटिंग : 4 सीनेट सदस्यों की बदली फैकल्टी

Monday, Nov 28, 2016 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस):  पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट मीटिंग में 4 सीनेट सदस्यों की फैकल्टी में बदलाव किया गया है। इनमें प्रो. राजेश गिल, अमिता कौशल, रघुबीर दयाल एवं एक अन्य सीनेटर की फैकल्टी बदली गई। राजेश गिल को आट्र्स फैकल्टी, रघुबीर दयाल को सांइस फैकल्टी और  अमिता कौशल को लैंगुएज फैकल्टी दी गई है। बैठक में चर्चा हुई कि राजेश गिल आर्ट्स में डीन रही हैं, और जब वह आर्ट्स स्ट्रीम में एक्सपर्ट है तो उन्हें आट्र्स फैकल्टी लेनी चाहिए। ऐसे अन्य सीनेटरोंकी फैकल्टी भी बदली गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में 84 सदस्यों की फैकल्टी आई थी। प्रत्येक  सीनेटर को करीब 4 फैकल्टी लेनी होती है। 

 

फैकल्टी बदलवे का प्रभाव
विभिन्न पैकल्टी से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार उसी फैकल्टी पर चुनाव लड़ पाएंगे जिस विषय में एक्सपर्ट हों, बैठक में इस मुद्दे पर मोहर लग गई। हालांंिक  इससे पहले गोयल ग्रुप व वी.सी. ग्रुप के बीच बहसबाजी हुई। उल्लेखनीय है कि अभी तक  कोई भी उमीदवार किसी भी फैकल्टी से चुनाव लड़ता है यानि मैडकल फैक्लटी से लॉ क्षेत्र से जुड़ा उममीदवार, मैथ फैकल्टी में आटर्स से चुनाव लड़ लेता था। इससे नुकसान स्टूडंैट को हो रहा था। 
 
 

गोयल ग्रुप को लग सकता है बड़ा झटका
गोयल ग्रुप में अशोक गोयल हमेशा मैडीकल फै कल्टी से सिंडीकेट चुनाव लड़ते है लेकिन वह मैडीकल क्षेत्र में एक्सपर्ट नहीं है। ऐसे मेंअशोक गोयल इस बार  सिंडीकेट मेंमैडीकल फैकल्टी से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सिंडीकेट चुनाव 15 सीटों के लिए होते हैं। फैकल्टी केहिसाब से 15 सीटों पर अधिकतर अकेदमिशियन जगह बना लेंगे। ऐसे में कई सीनेटरों को बड़ा झटका लग सकता है। 


 

Advertising