Liver Disease Alert: आपके हाथों में भी दिखतें हैं ये लक्षण, तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, हो सकते हैं इस गंभीर बिमारी के संकेत
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 08:07 PM (IST)
नेशनल डेस्कः लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर खून को साफ करने, पाचन में मदद करने के साथ-साथ कई जरूरी काम करता है। लिवर कमजोर होने से शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते है। लिवर से जुड़ी बीमारियों के शुरुआत में लक्षण दिखाई नहीं देते। कई बार हाथों में दिखाई देने वाले कुछ बदलाव, लिवर की बिमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर कमजोर होने पर हाथों में क्या लक्षण दिखते हैं।
अंगूठे और छोटी उंगली का लाल होना
अगर हथेलियां, अंगूठे और छोटी उंगली के आसपास का हिस्सा अधिक लाल दिखाई दे, तो इसे पामर एरिथेमा कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा हो। इसके साथ-साथ थकान, पीलिया या अन्य लक्षण कोई लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
उंगलियों का अंदर की ओर मुड़ना
अत्यधिक शराब के सेवन या लिवर की बीमारी से हथेली के नीचे की त्वचा धीरे-धीरे सख्त होने लगती है, जिससे उंगलियां अंदर की ओर मुड़ने लगती हैं। इस स्थिति को ड्यूपिट्रेन कॉन्ट्रैक्चर कहा जाता है।
नाखूनों का पूरी तरह सफेद होना
लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी होने पर नाखून लगभग पूरी तरह सफेद हो जाते हैं और किनारे पर हल्की गुलाबी या भूरे रंग की पतली पट्टी नजर आती है।
उंगलियों के सिरों का गोल होना
उंगलियों के सिरे गोल और फूले हुए दिखाई दें, तो इसे नेल क्लबिंग कहा जाता है। यह फेफड़ों या हृदय से जुड़ी बीमारियों में देखा जाता है, लेकिन लंबे समय तक लिवर की बीमारी होने से भी ऐसा हो सकता है।
कलाई या उंगलियों में अचानक झटके
लिवर की बीमारी होने पर हाथों को सामने फैलाने पर कलाई या उंगलियों में अचानक झटके महसूस होते हैं।
हथेलियों और पैरों के तलवों में लगातार खुजली
लिवर कमजोर होने पर हथेलियों और पैरों के तलवों में बिना किसी एलर्जी के लगातार खुजली होती है।
तुरंत डॉक्टर से करवाए जांच
विशेषज्ञों के अनुसार, हाथों में दिखाई देने वाले ये लक्षण हमेशा लिवर की बीमारी का संकेत नहीं होते, लेकिन यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
