FightAgainstCorona: भारत के प्रयास की सराहना, तिरंगे में रंगा स्विट्जरलैंड का मैटरहॉर्न पर्वत

Saturday, Apr 18, 2020 - 04:25 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस से निपटने में भारत की तैयारियों की दुनिया के कई देश सराहना कर रहे हैं। WHO ने भी कोरोना के खिलाफ भारत की जंग की तारीफ की थी। वहीं अब स्विट्जरलैंड भारत की तारीफ करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। स्विट्जरलैंड ने स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के रंग में रंगे पर्वत की तस्वीर रीट्वीट की है और कहा कि दुनिया Covid-19  के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है।

महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी। 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग में रंगने का काम स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने किया है। भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रटरी गुरलीन कौर ने ट्वीट किया कि स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह Covid-19 से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। प्रति हिमालस से आल्पस तक दोस्ती। जरमैट टूरिजम आपका आभार।' इटली-स्विट्जरलैंड के बॉर्डर पर मौजूद 4478 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस पर्वत के जरिये गैरी पहले भी 'स्टे होम' का संदेश दे चुके हैं। बता दें कि स्विट्जरलैंड में 19 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। भारत की चहुतरफा तारीफ इसलिए भी हो रही है कि इस संकट की घड़ी में  उसने अमेरिका, इटली ब्राजील, इजराइल समेत कई देशों को दवा पहुंचाई है।

Seema Sharma

Advertising