स्वराज इंडिया पार्टी की एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

Monday, Feb 27, 2017 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली : नवगठित राजनीतिक दल स्वराज इंडिया ने आगामी निगम चुनावों के लिए 30 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी और इसमें उम्मीदवारों में युवाआें और महिलाआें को विशेष तरजीह दी गई है। स्वराज इंडिया पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने दूसरी सूची में 12 युवाआें और 12 महिलाआें को स्थान दिया है।

पार्टी ने अब तक कुल मिलाकर 23 महिलाआें की उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें से 4 सीटें एेसी भी हैं जो महिलाआें के लिए आरक्षित नहीं हैं। पार्टी के अनुसार, अब तक घोषित 55 प्रत्याशियों की औसत आयु मात्र 39 साल है।  पार्टी की दूसरी सूची में 22 प्रत्याशी एेसे हैं जो जनलोकपाल आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि स्वराज इंडिया का गठन पारंपरिक राजनीतिक तौर तरीकों से अलग हटकर एक नया बदलाव लाने के लिए किया गया है। पार्टी ने अब तक के अपने कार्यो, अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से इस संकल्प की अभिव्यक्ति की है। अब तक घोषित किए कुल 55 उम्मीदवारों में से 24 उत्तरी नगर निगम से, दक्षिणी निगम सेे 23 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम से 8 हैं। दिल्ली की सभी 272 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एेलान पार्टी पहले ही कर चुकी है। 

Advertising