कश्मीर में जबरदस्त ठंड, आम जनजीवन प्रभावित

Tuesday, Jan 10, 2017 - 05:43 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन काफी प्रभावित कर दिया है। कश्मीर घाटी और लद्दाख में भी सर्द हवाओं के चलते मौसम काफी ठंडा रहा।
कश्मीर के लेह सबसे ज्यादा ठंडे टाउन में शामिल हो गया है। यहां का तापमान माइनस 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कारगिल का तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में मंगलवार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग का भी हाल ठंड के चलते काफी बेहाल हो गया है।


पूरा कश्मीर इन दिनों ठंड की चपेट में है। शाम को सर्द से हालात और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं, लोग अलाव का इस्तेमाल कर राहत पाने की जुगत कर रहे हैं। यहां ठंड का प्रकोप इसी तरह से जारी रहेगा ऐसी आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।


उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी का अंदेशा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और रात में मौसम साफ  रहने के चलते तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Advertising