तो सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी 2019 का चुनाव!

Tuesday, Oct 09, 2018 - 08:29 AM (IST)

नेशनल डेस्कः राजनीतिक गलियारों में जो शिगूफा उड़ रहा है अगर वह सच निकला तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। जानकारी अनुसार स्वराज अपनी गिरती सेहत के चलते चुनाव लड़ने से पीछे हट सकती हैं। हालांकि इस बात की संभावना है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते वह सांसद और मंत्री के रूप में अपने काम को सही तरीके से अंजाम नहीं दे पा रही हैं।

सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी अवगत करवा दिया है।

Seema Sharma

Advertising