पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। राजकीय सम्मान के साथ उनका लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी समेत भाजपा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लाल सूर्ख जोड़े में सजी सुषमा स्वराज को तिरंगे में लपेट कर श्मशान घाट लया गया। वहीं इससे पहले उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय रखा गया जहां पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के अलावा कई लोग उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे। बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री का मंगलवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। सुषमा स्वराज ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली।
PunjabKesari
स्वराज के गुर्दों का करीब तीन वर्ष पहले प्रत्यारोपण किया गया था, हालांकि वह उससे उबर गई थीं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से गत अप्रैल-मई में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। स्वराज के निधन का समाचार मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री और पार्टी नेता एम्स पहुंच गए।
PunjabKesari



स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास पर ले जाया गया और लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। इनमें संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तथा पार्टी के कई अन्य नेता शामिल थे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News