सुषमा स्वराज ने जमैका की विदेश मंत्री से मुलाकात

Tuesday, Oct 10, 2017 - 11:17 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार यहां जमैका की विदेश मंत्री कैमिला जानसन स्मिथ से मुलाकात की। कैमिला जानसन स्मिथ चार दिनों की यात्रा पर आठ अक्तूबर को भारत पहुंचीं। यह जमैका के किसी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। वह कैरिबियन देश की विदेश व्यापार मंत्री भी हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘करीबी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जमैका की विदेश मंत्री कैमिला जानसन स्मिथ से नयी दिल्ली में मुलाकात की।’’ 

 

Advertising