सुषमा स्वराज की दिलचस्प Love Story: कालेज में हुआ प्यार, आपातकाल में की शादी

Wednesday, Aug 07, 2019 - 10:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। उनको जिंदादिली को हमेशा याद किए जाएगा। राजनीतिक सफर ही नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही। जानिए पूर्व विदेश मंत्री को कैसे अपनी शादी के लिए करना पड़ा था संघर्ष।

 

  • सुषमा स्वराज की चंडीगढ़ में लॉ की पढ़ाई के दौरान स्वराज कौशल से मुलाकात हुई थी।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रैक्टिस करने के लिए दोनों दिल्ली आ गए जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 
  • खास बात थी कि सुषमा स्वराज आरएसएस से जुड़ी थीं और स्वराज कौशल सोशलिस्ट विचारधारा को मानते थे।
  • आपातकाल के दौरान सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल ने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
  • यहां से दोनों की नजदीकियां और बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

  • इस बारे में सुषमा ने जब अपने घर पर बताया तो उनके पिता हरदेव शर्मा जो कि RSS से जुड़े हुए थे, काफी नाराज हो गए। 
  • उनका अपनी बेटी से काफी लगाव था, जिस कारण वह शादी के लिए तैयार हो गए।
  • 13 जुलाई 1975 को दोनों ने शादी कर ली, जिसके बाद सुषमा स्वराज ने अपने पति के नाम को सरनेम बनाया।
  • पूर्व विदेश मंत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति स्वराज कौशल के साथ तस्वीर शेयर करती थी जिसे लोग खूब पसंद करते थे। 

vasudha

Advertising