सुषमा को ट्विटर पर फॉलो क्याें नहीं करते उनके पति? वजह जानकर हंस पड़ेंगे आप

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 08:23 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की समस्याएं टि्वटर पर सुनने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कभी-कभी वे अपनी व्यक्तिगत चीजें भी टि्वटर पर शेयर करती रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने पति और राज्यपाल स्वराज कौशल के साथ तस्वीर शेयर की थी। गौर करने वाली बात यह है कि उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते। इस बारे में जब कौशल से एक टि्वटर यूजर ने सवाल पूछा तो ऐसा जवाब मिला कि उस यूजर ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा। अंकू त्यागी नाम के टि्वटर यूजर ने स्वराज कौशल से पूछा, ‘सर, आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते?’ इस पर स्वराज कौशल ने जवाब दिया, क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं।’ 
 


कौशल के जवाब पर कई अन्य टि्वटर यूजर्स ने भी मजेदार टिप्पणियां दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए, सभी जोड़ों को एक दूसरे को फेसबुक और टि्वटर पर ब्लॉक कर देना चाहिए। मालूम हो कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल नामी वकील रह चुके हैं और पूर्व राज्यपाल हैं। 1990 में महज 37 साल की उम्र में स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने वाले भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र के गवर्नर बने थे। उन्हें हरियाणा विकास पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अगस्त 1998 में हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुना गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News