सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी महिला को चिकित्सा वीजा का दिया आश्वासन

Monday, Aug 14, 2017 - 01:29 AM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक मानवीय कदम के तहत रविवार को कैंसर पीड़ित एक पाकिस्तानी महिला को भारत में इलाज के लिए वीजा का आश्वासन दिया। सुषमा ने फैजा तनवीर नाम की इस महिला को चिकित्सा वीजा जारी करने के फैसले की जानकारी ट्विटर पर दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आपको भारत में आपके उपचार के लिए वीजा दे रहे हैं।’’ फैजा ने सुषमा से चिकित्सा वीजा दिए जाने का आग्रह किया था। उसने कहा था कि उसे यह वीजा देने से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने वाला है।  
 

Advertising