मदद मांगने वाले शख्स को नहीं आती थी अंग्रेजी, सुषमा स्वराज ने बढ़ाया हौंसला

Tuesday, Mar 12, 2019 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अकसर लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। उन्होंने देश से दूर विदेश में फंसे जरूरतमंद भारतीयों की अलग-अलग समस्याओं का समाधान किया है। लेकिन, इस बार एक शख्स ने जिस तरीके से विदेश मंत्री से मदद मांगी वो काफी दिलचस्प है। 


दरसअल पंजाब के एक शख्स ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई।  उसने ट्वीट में लिखा कि वह मलेशिया में रह रहा है। उसके दोस्त को कुछ मानसिक परेशानी, जिस कारण वह उसे भारत भेजना चाहता है। इस ट्वीट में खास बात थी उस शख्स की टूटी फूटी अंग्रेजी, जिसका लोग खूब मजाक बना रहे हैंं। 


विदेश मंत्री से मदद मांगने वाले इस शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर खब वायरल हो रहा है। लोग उसे ढंग से लिखने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच सुषमा स्वराज ने उस व्यक्ति को मदद का आश्वासन दिया। यही नहीं उन्होंने अंग्रेजी की मजाक ना उड़ाकर उसका हौसला बढ़ाते हुए लिखा कि मैंने खुद अंग्रेजी भाषा के सभी उच्चारण और व्याकरण के बारे में सीखा है। उनके इस जवाब की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 

vasudha

Advertising