लालू का साथ छोडऩे पर नीतीश को समर्थन दे सकती है भाजपा: सुशील

Monday, May 08, 2017 - 02:16 PM (IST)

पटना: बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद नेता लालू यादव का साथ छोड़ दें, तो भाजपा उन्हें समर्थन देने पर विचार कर सकती है। भाजपा नेता का ये बयान उस वक्त आया है जब चारा घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट से लालू को झटका दिया गया । कोर्ट ने सीबीआई की दलील को मानते हुए लालू के खिलाफ आपराधिक केस चलाने के आदेश दिए हैं। इस फैसले के तुरंत बाद ही मोदी ने नीतीश को सीधे तौर पर पेशकश कर दी।

उन्होंने ये भी दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव का फोन टेप करा रहे हैं। बिहार में जेडीयू और आरजेडी समेत कांग्रेस पार्टी के महागठबंधन ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। चुनाव से पहले नीतीश-लालू धुर विरोधी माने जाते थे। बिहार में दोनों पार्टियों की गठबंधन से सरकार बनने के बाद से ही उनके गठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लालू और उनके परिवार पर बेनामी संपत्ति का मामला भी चर्चा में है।

Advertising