सुशील मोदी आज करेंगे उत्तराखंड का दौरा

Sunday, Feb 10, 2019 - 01:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। सुशील मोदी यहां देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उत्तराखंड में भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत वर्तमान में दो रथ चल रहे हैं। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों रथ केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से अलग-अलग विषयों पर उनके विचारों को जानना है, जिनके आधार पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी।

Pardeep

Advertising