मोदी का RJD पर हमला, कहा- जिस संविधान की रक्षा का नाटक करते हैं उसी को कर रहे खोखला

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 07:25 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद जिस संविधान की रक्षा का नाटक करता है उसी को खोखला करने में लगा है।

सुशील मोदी ने कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद का इलाज कहां हो और वह जेल से किस वाहन के द्वारा देश के किस अस्पताल में जाएंगे, यह सारे फैसले विशेष अदालत की निगरानी में हो रहे हैं। राजद के लोग अदालत के फैसले पर राजनीतिक नजरिए से बयानबाजी कर न्यायपालिका के प्रति दुराग्रह और संदेह का वातावरण पैदा कर रहें हैं।

उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डाटा लीक मामले में फंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका के लंदन स्थित दफ्तर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां कांग्रेस के चुनाव चिन्ह वाला पोस्टर लगा दिख रहा है। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि देश के चुनाव में विदेशी एजेंसी के हस्तक्षेप का सहारा किसने लिया?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News