बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले सुशील मोदी- यह सहानुभूति का कमाल है

Wednesday, Mar 14, 2018 - 05:37 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार उपचुनाव में राजद की जीत पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी का कोई कमाल नहीं। सहानुभूति का कमाल है। बिहार में लोगों ने परिवारों को जिता दिया। 

सुशील मोदी ने कहा कि भभुआ में महगठबंधन का कमाल क्यों नहीं चला? उन्होंने कहा कि बिहार उप चुनाव में यथा स्थिति बरकरार है जिसकी जो सीट थी उसी के पास रह गई। सहानुभूति की लहर कायम हो गई। इसके अतिरिक्त सुशील मोदी ने विजय हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है।

Advertising