सुशील मोदी ने तेजस्वी से बंगला खाली करने को कहा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 10:55 AM (IST)

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आबंटित बंगले को आगे भी जारी रखे जाने की गुहार को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है। इसके बाद वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिना कोई ‘क्षति’ पहुंचाए बंगला जल्द खाली करने को कहा है।

तेजस्वी को 5-देशरत्न मार्ग का बंगला आबंटित था जिसे अब गत जुलाई महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत राजग की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए सुशील मोदी को आबंटित किया है। नीतीश सरकार ने गत सप्ताह तेजस्वी की उस गुहार को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें आबंटित बंगले को आगे भी जारी रखने की मांग की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News