सुशील मोदी का आरोप, कोयला घोटाला के आरोपी को लालू-कांग्रेस ने दिया संरक्षण

Friday, Dec 15, 2017 - 11:43 AM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शह देने और घोटाले करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

सुशील मोदी ने कहा कि जब झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा की सरकार गिराई थी तब कांग्रेस और लालू प्रसाद ने उनका साथ दिया था। उनकी पार्टी के 16 विधायकों ने कोड़ा का साथ देकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। कोड़ा के 3549 करोड़ रुपए के कोयला घोटाला में बहुतों के हाथ काले हुए हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने गुजरात विधानसभा चुनावों के बारे में बयान देते हुए कहा कि दूसरे चरण में भी जनता ने भारी मतदान कर भाजपा सरकार की शानदार वापसी सुनिश्चित कर दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की भूमि पर पाकिस्तान परस्त ताकतें फिर परास्त होंगी। 

Advertising