पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे बने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी

Saturday, Jul 22, 2017 - 08:10 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी का कामकाज देखने के लिए नई टीम बनाई गई है।

शिंदे का साथ देने के लिए पार्टी सचिव रंजीत रंजन को नियुक्त किया गया है। अभी तक अंबिका सोनी के पास हिमाचल प्रदेश का प्रभार था। उनके साथ राजा रामपाल सचिव के रूप में जुड़े थे। सोनी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष से उन्हें हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वह जम्मू कश्मीर की प्रभारी बनी रहेंगी। 

Advertising