दम घुटने से हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Monday, Jun 15, 2020 - 10:19 AM (IST)

मुंबई: अपने रूमानी अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सुशांत सिंह राजपूत की खबर पूरा देख स्तब्ध रह गया है। उनकी मौत की खबर लोगों ​के लिए अब भी रहस्य है। इस बीच सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है। 

मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। अब उनके ऑर्गन्स को जेजे अस्पताल भेजे गए हैं, जहां इस बात की जांच होगी कि कहीं उन्हें जहर तो नहीं दिया गया था। जांच के बाद एक्टर का पार्थिव शरीर घरवालों को सौंपा जाएगा। मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। सुशांत की मौत के बाद पुलिस ने भी कहा था कि शुरुआती तौर पर हमे यह आत्महत्या लगती है और किसी भी तरह की संदिग्धता नजर नहीं आती है। सुशांत के खुदकुशी का कारण डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है।  

बता दें कि राजपूत को बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही, वह इसके अलावा बड़े-बड़े सपने भी देखा करते थे। वह सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपने उन सपनों को साझा किया करते थे। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सीखनी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। वह लैंबोर्गिनी कार खरीदना चाहते थे। सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते थे और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे।      

vasudha

Advertising