मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, सुसाइड से पहले बिना दर्द के मौत जैसी बातों को सर्च कर रहे थे सुशांत

Monday, Aug 03, 2020 - 04:47 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कईं अहम खुलासे किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुशांत ने सुसाइड से ठीक पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी। इसमें बाइपोलर डिसॉर्डर, शिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ (दर्दरहित मौत) और अपना नाम शामिल है। उन्होंने कहा है कि हमें उम्मीद है कि इस मामलें में हमे जल्द ही कईं और भी अहम जानकारियां हासिल होगीं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। मुंबई पुलिस ने सुशांत राजपूत मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किये हैं जिनमें अभिनेता के परिजन, रसोइया और फिल्म जगत के लोग भी शामिल हैं। 


वहीं सुशांत सिंह सुसाइड केस में हाल ही में बिहार पुलिस ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह अपने नाम पर सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते थे। ये जानकारी पुलिस को उनकी फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ट्रैक करने के बाद पता चली है। खबरों की माने तो सुशांत जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, उनमें सेकोई भी सुशाांत के नाम पर पंजीकृत नहीं था। बता दें उनमें से एक सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब बिहार पुलिस उस फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को ट्रैक कर रही है। 

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भूत-प्रेत की बात कहकर घर में पूजापाठ और तंत्र-मंत्र कराने के मामले में रविवार को अहम सबूत पटना पुलिस की एसआईटी के हाथ लगा है। सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा बैंक खाते के स्टेटमेंट से नई बातें सामने आई हैं। इस बात पर भी मुहर लग गई है कि रिया अक्सर सुशांत के घर में पूजा-पाठ कराती थी। एक महीने में तीन से चार बार पूजा-पाठ होते थे। इसके लिए सामान खरीदने के लिए पैसे का भुगतान सुशांत के खाते से होता था। वर्ष 2019 के 14 जुलाई से 15 अगस्त तक तीन बार सुशांत के खाते से पंडित को देने के लिए रुपये निकाले गए। गौर हो कि सुशांत के पिता ने अपने केस में भी इसका जिक्र किया था कि रिया उनके बेटे के घर पूजा-पाठ कराती थी। भूत-प्रेत की बात कहकर सुशांत को डराया जाता है। बैंक खाते के स्टेटमेंट से एफआईआर में लिखी बातों को बल मिलता है। 

 

 



 

Anil dev

Advertising