सुशांत सुसाइड केस- इस शख्स के लिए सिरदर्द बनी रिया चक्रवर्ती, लोग निकाल रहे गालियां

Wednesday, Aug 12, 2020 - 02:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब नया मोड़ आया है। सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। जहां रिया चक्रवर्ती इन दिनों ED के दफ्तर के चक्कर काट रही है वहीं एक शख्स के लिए के लिए रिया सिरदर्द बन गई है। शख्स को इतने फोन कॉल्स आए कि उसे अपना नंबर बंद करना पड़ा। दरअसल उस शख्स का और रिया रिया चक्रवर्ती का नंबर थोड़ा मिलता-जुलता है जिस कारण पिछले कुछ समय से लोग उसे ही कॉल लगा रहे हैं। इतना ही नहीं फोन लोग उसे बिना सच्चाई जाने उसे गालियां निकाल रहे हैं।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, नवी मुंबई में रहने वाले 32 साल के सागर सुर्वे को तब से अनचाहे कॉल्स आ रहे हैं जब से रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल मीडिया में सार्वजनिक हुई है। कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल मीडिया में दिखाई गई थी जिसमें रिया चक्रवर्ती ने किस-किससे बात की, उसका ब्योरा था. इसमें रिया का मोबाइल नंबर भी दिखाया गया था। जल्दबाजी में कई लोगों ने डिजिट आगे-पीछे कर दिए और नबंर वायरल हो गया लेकिन जो नंबर वायरल हुआ है वो रिया का नहीं बल्कि सागर सुर्वे का है। लोग सागर को गंदे फोन कर उसे गालियां दे रहे हैं। मैसेज और वीडियो भेज रहे हैं। ऐसे में सागर ने अब अपना नंबर ही बंद कर दिया है।

Seema Sharma

Advertising