सर्वे: राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत, लेकिन मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में किसी को नहीं

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 09:52 AM (IST)

नई दिल्ली: आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव में भाजपा शासित 3 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। इन राज्यों में सत्ता किसके पास जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन अलग-अलग सर्वे में कहीं भारतीय जनता पार्टी, कहीं कांग्रेस तो कहीं किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। टी.वी. चैनल न्यूज नेशन के ताजा सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं।
PunjabKesari
हालांकि, दोनों राज्यों में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। ऐसे में, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा निर्णायक भूमिका में आ सकता है। न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 109 से 113 सीटें और कांग्रेस को 107 से 111 सीटें मिल सकती हैं।
PunjabKesari
छत्तीसगढ़ में भाजपा को 43 से 47 व कांग्रेस को 36 से 40 सीटें व जे.सी.सी. को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं। राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को यहां 71 से 75 सीटें व कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News