सर्वेः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीगढ़ में बीजपी का हो सकता है पत्ता साफ

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 01:03 AM (IST)

नेशनल डेस्कः चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। तारीखों के ऐलान के बाद ही एबीपी-सी वोटर का सर्वे सामने आया है। यह सर्वे राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया गया है। जहां मौजूदा समय में बीजेपी सत्ता में है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में वसुंधरा राजे, तो छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह सत्ता पर काबिज हैं। 

PunjabKesari

एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस का वनवास खत्म होता दिख रहा है। यहां कांग्रेस करीब डेढ़ दशक बाद पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकता है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को इस बार 122 सीटें और बीजेपी को 108 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 जीतीं थीं। कांग्रेस को सिर्फ 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि अन्य के खाते में 07 सीटें आईं थी।

कुल सीटें-230

कांग्रेस- 122

बीजेपी- 108


सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वोट शेयर की बात करें तो इस बार बीजेपी को 41.5%, कांग्रेस को 42.2% और अन्य को 16.4% जनता का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता अभी बरकरार है, वहीं कांग्रेस के युवा सांसद और लोकल ब्यॉयज ज्योदिरादित्य सिंधिंया दूसरे नंबर पर जनता की पसंद बने हुए हैं।

PunjabKesari

राजस्थान में सन् 1998 के बाद हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता आया है। एबीपी-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, इस बार राजस्थान की जनता वसुंधरा राजे सरकार से नाराज है और वह भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। सीटों की बात करें तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस को 142 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं भाजपा का बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। भाजपा को इस बार सिर्फ 65 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

कुल सीटें-200

कांग्रेस-142

बीजेपी-65 

बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां 200 में से 163 सीटों पर कब्जा किया था, तो वहीं कांग्रेस को महज 21 सीटें ही मिलीं थी, जबकि अन्य को 16 सीटें मिलीं थीं। सर्वे के अनुसार, इस बार बीजेपी को राज्य में 34%, कांग्रेस को 50% और अन्य को 16% वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है। जनता में सीएम चेहरे ने अपनी राय दी, जिसमें सचिन पायलट को सबसे ज्यादा 36%, वसुंधरा राजे को 27% और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 24% लोग सीएम देखना चाहते हैं।

PunjabKesari 

पिछले डेढ़ दशक से छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज रमन सिंह के हाथ से इस बार राज्य फिसलता नजर आ रहा है। एबीपी-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, यहां दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सर्वे के अनुसार, राज्य में 47 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत की सरकार बना सकती है। बीजेपी को इस बार सर्वे में 40 मिलती मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

कुल सीटें-90

बीजेपी-40

कांग्रेस- 47

बात करें 2013 की तो राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 49 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस ने 39 सीटें थीं और 12 अन्य ने जीतीं थीं। वोट प्रतिशत की बात करें, सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 38.6%, कांग्रेस को 38.9% और अन्य को 22.5% वोट मिलने का अनुमान है। राज्य में सीएम चेहरे की बात करें तो डॉ. रमन सिंह अभी भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अजीत जोगी हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News