सर्जिकल स्ट्राइक, शौचालय निर्माण, डीबीटी राष्ट्र नीति है: ईरानी

Saturday, Jan 20, 2018 - 12:01 AM (IST)

पुणे: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने शुुक्रवार को कहा कि लड़कियों के लिए शौचालय बनवाना, गरीबों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए सब्सिडी देना और सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक ‘‘राष्ट्र नीति’’ के उदाहरण हैं, ना कि ‘‘राजनीति’’ के। ईरानी ने यहां एमआईटी वल्र्ड पीस यूनिर्विसटी द्वारा आयोजित आठवीं भारतीय छात्र संसद के दौरान एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए यह कहा।

वह ‘‘इंडियन डेमोक्रेसी- ब्लैक ऑर व्हाइट’’ विषय पर बोल रही थीं। गुजरात के एक छात्र ने उनसे राजनीतिक दलों की विभाजनकारी ‘‘राजनीति’’ और देश के लिए ‘‘राष्ट्र नीति’’ कौन करेगा, इस बारे में सवाल पूछा था। ईरानी ने महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी पर भी निशाना साधा जिन्होंने उनसे पहले संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र नेता शहला राशिद और कन्हैया कुमार, युवा दलित विधायक जिग्नेश मेवानी और पाटीदार नेता हाॢदक पटेल की प्रशंसा की थी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘निंदनीय, मैं कभी ये शब्द नहीं कहुंगी कि ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’, आज मैं निंदा करती हूं क्योंकि मैं गर्व से कहती हूं ‘भारत माता की जय।’’’ उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र ब्लैक या व्हाइट या ग्रे नहीं है बल्कि इसमें इंद्रधनुष के सभी रंग हैं। 

Advertising