सपा महासचिव अमर सिंह ने की मोदी की तारीफ

Monday, Oct 10, 2016 - 05:29 PM (IST)

मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने सर्जिकल स्ट्राईक की सफलता के लिए सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही देश की जनता को बधाई दी है। सिंह आज यहॉ विन्ध्याचल नवरात्र मेंले में मॉ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए आये थे। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भी थीं। विन्ध्याचल के प्रशासनिक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने सभी दलों के नेताओं को विश्वास में लेकर देश का बदला लिया है। 

सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ को अपनी पीठ नहीं थपथपानी चाहिए।  उन्होंने कहा, इस अभियान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री व सेना के साथ ही देश की जनता भी बधाई की पात्र है। बड़े फैसलों के लिए नैतिक बल की जरूरत होती है और यह ताकत देश की जनता देती है।
 

Advertising