आज देश भर में मनाया जाएगा 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' (पढ़ें 29 सितंबर की खास खबरें)

Saturday, Sep 29, 2018 - 05:26 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधरः 29 सितम्बर को 2 वर्ष पहले भारत की तरफ से पाकिस्तानी अातंकवाद के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक को आज पूरा देश 'पराक्रम उत्सव' के तौर पर मनाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को यूजीसी ने भी देश भर के विश्वविद्यालय अौर उच्चतर शिक्षण संस्थानों में मनाने के अादेश जारी किए हैं। इसी तरह इस दिन सम्बन्धित भारतीय अार्मी भी समागम करवाएगी। 

वर्ल्ड हार्ट डे

29 सितम्बर को वर्ल्ड हार्ट डे है। मानव शरीर में दिल है तो जान है। लोगों को दिल के रोगों से बचाने के लिए और जागरूकता पैदा करने के लिए दुनिया भर में हार्ट डे मनाया जाता है। 

इशांत शर्मा और अश्विन का फिटनेस टेस्ट

सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अॉफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शनिवार को फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद चयनकर्ता चार अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला करेंगे। 

मोदी होंगे केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अाज देश के चुनिंदा पांच जिलों के केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे। पीएम शाम साढ़े चार बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री लाभार्थियों से बात करेंगे। इस दौरान सांसद, पांचों विधायक, सभी पदाधिकारी और करीब 1000 लाभार्थी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में देश के पांच जिले बस्ती (उत्तर प्रदेश), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), धनबाद (झारखंड), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) और मंदसौर (मध्य प्रदेश) का चयन किया गया है। 

पंजाब 
प्रकाश सिंह बादल जाएंगे श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शनिवार सुबह 9 बजे भाई महा सिंह दीवान हाल मुक्तसर में पहुंचेंगे। बादल इस मौके पर ब्लाक समिति और जिला परिषद की हुई मतदान के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई धक्केशाही बारे में विचार विमर्श करने के बाद वर्करों से मिलेंगे। 

बॉलीवुड 

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार महमूद अली का आज जन्म दिन है। 

Pardeep

Advertising