मनाई जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ , सीमा पार जाकर सेना ने आतंकियों को सिखाया था सबक

Friday, Sep 28, 2018 - 01:28 PM (IST)

 जम्मू: आज से दो वर्ष पूर्व सेना ने आतंकियों की नाक में नकेल डालने का काम किया था। जवानों ने सीमा पार करके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकियों के बढ़ते हौसलों को आज ही के दिन पस्त किया था। सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ जम्मू में धूमधाम और गौरवान्वित तरीके से मनाई जा रही है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन  पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को हथियारों की प्रदर्शनी भी दिखाई गई।


इस प्रदर्शनी में हेलीकॉप्टर अनमैंड एयरक्राफ्ट और इसके अलावा अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसको देखकर बच्चे भी काफी रोमांचित थे। इस प्रदर्शनी का मकसद था बच्चों को सेना के पराक्रम के बारे में  जानकारी देना। भारतीय सेना ने पीओके में 2 साल पहले सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर 50 के करीब आतंकियों को मार गिराया था।
 

Monika Jamwal

Advertising