प्रभु, नायडू ने अस्पताल पहुंच जाना करूणानिधि का हाल-चाल

Saturday, Aug 04, 2018 - 06:34 PM (IST)

चेन्नईः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु आज द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि का हाल-चाल जानने के लिए शहर के अस्पताल पहुंचे। करूणानिधि का यहां 28 जुलाई से उपचार चल रहा है। तेदेपा प्रमुख नायडू कावेरी अस्पताल गए और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।



नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ आज चेन्नई के कावेरी अस्पताल गया और एम के स्टालिन से द्रमुक प्रमुख की सेहत के बारे में चर्चा की। प्रार्थना करता हूं कि वह(करूणानिधि) जल्द ही सेहतमंद हों।’’  इसी तरह से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक विमानन मंत्री प्रभु ने भी स्टालिन और द्रमुक सांसद कनिमोझी से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन और तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष टी सौंदरराजन भी थीं।


प्रभु ने ट्वीट किया, ‘‘ हम कामना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और अपने लाखों शुभचिंतकों का मार्गदर्शन करें।’’ इसरो के वैज्ञानिक एम अन्नादुरई और अभिनेता आर पार्थिएपन भी करूणानिधि को देखने के लिए अस्पताल गए थे। पिछले शनिवार को रक्तचाप में गिरावट के बाद करूणानिधि को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Yaspal

Advertising