जब दूल्हा-दुल्हन के लिए सुरेश बने ''प्रभु''

Tuesday, May 16, 2017 - 05:01 PM (IST)

नई दिल्ली: ट्विटर पर मदद पहुंचाने की मिसाल कायम रखते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने फिर एक जरूरतमंद की मदद की है। इस बार सुरेश प्रभु के पास एक दूल्हे की गुहार आई जिसमें उसने कहा था कि अगर ट्रेन दिल्ली लेट पहुंची तो उसकी शादी नहीं हो पाएगी।  

जानकारी मुताबिक बिहार के आरा के रहने वालो सुशील कुमार की सोमवार को नई दिल्ली में शादी होने वाली थी। विवाह का कार्यक्रम शाम छह बजे का था और सुशील अपने 86 बारातियों का आरक्षण करा आरा से नई दिल्ली स्लीपर क्लास की बोगी में किया था। ऐसे में बारात सहीं टाइम पर पहुंच जाए उसके लिए 12401 मगध एक्सप्रेस को चुना गया। जिसके अनुसार आरा में इस ट्रेन को रविवार शाम 7:04  बजे निकलना था और नई दिल्ली 11: 50 पर पहुंचना था लेकिन ऐसा होने के बजाए ट्रेन 4 घंटे 40 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंच पाई। इस ट्रेन के लेट पहुंचने की सूचना बारातियों ने दूल्हे को दी।

परेशान दुल्हे ने आंदाजा लगाया कि अगर ट्रेन छह घंटे भी लेट हुई तो नई दिल्ली शाम छह बजे के बाद पहुंचेगी। जिसके चलते शादी सही टाइम पर नहीं हो पाएगी ऐसे में इस बात की शिकायत दूल्हे राजा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पोर्टल और ट्विटर पर कर दी। दुल्हे ने अपने शिकायत में लिखा कि मगध एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से छह से 10 घंटे लेट नई दिल्ली पहुंच रही है। अगर ऐसा ही रहा तो सोमवार को भी ट्रेन लेट होगी, जिसके चलते बाराती बीच रास्ते में ही फंसे रहे जाएंगे और शादी टाइम पर नहीं हो पाएगी।

वैसे तो ट्रेन मुगलसराय और पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल  के बाद उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद रेल मंडल पर चलती है जिसके चलते शिकायत को रेल मंत्रालय ने लखनऊ ट्रांसफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ वधू पक्ष भी ट्रेन की सुस्त चाल से परेशान हो रहा था। लिहाजा उधर से भी दूल्हे को बार- बार उसकी लोकेशन पुछने को लेकर जानकारी ली जा रही थी। जिसके चलते दुल्हा बार- बार ट्रेन को तेज करने की गुहर लगाता रहा। आखिरी समय में रेल मंत्री के आदेश पर कुछ राहत मिली और ट्रेन ने अपना समय दो घंटा कवर कर लिया। जिसके चलते ट्रेन नई दिल्ली 4:55 घंटा की देरी से शाम 4:45 बजे टाइम पर पहुंच ही गई और दूल्हे को राहत मिली। 

Advertising