नहीं देख पाएंगे पतंग उड़ाते समय युवक की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2016 - 12:33 PM (IST)

सूरत: सूरत के वराछा इलाके में छत पर पतंग उड़ाते समय एक युवक हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर बूरी तरह झुलस गया। वह लोहे की रॉड से तार में फंसी पतंग उतारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह बुरी तरह झुलस गया।


अस्पताल में भर्ती इस युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वराछा निवासी राजू महाजन (45) छत पर बैठा था। तभी एक पतंग कटकर आई। राजू ने छत पर पड़े सरिए की मदद से पतंग पकडऩी चाही।


इसी बीच सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट से उसके कपड़े जलने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। रविवार की इस घटना का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वहीं, दूसरी छत पर खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति ने तौलिए की मदद से उसकी आग बुझाने की कोशिश की और मदद की आवाज लगाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News