जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए नई आशा साबित हुआ है सूरजकुंड मेला

Tuesday, Apr 05, 2022 - 05:50 PM (IST)


जम्मू: प्रदेश के एलजी मनोज सिन्हा ने इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले को जम्मू कश्मीर के प्रतिभाशाली लोगों के लिए मौका करार दिया। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा और हुनर को दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर था।


19 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित हुये सूरजूंड मेले में जम्मू कश्मीर के कई होनहार कलाकारों ने भाग लिया। इसमें थीम स्टे्ट के तहत भाग लिया गया। सिन्हा ने कहा कि कलाकारों और शिल्पकारों न सिर्फ अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला बल्कि उन्हें संपर्क साधने में भी प्लेटफार्म मिला।


इसमें थीम स्टे्ट के तहत हस्तकला, हस्तशिल्प , लोकला, पारंपरिक व्यंजन आदि पेश किये गये। मेला हरियाणा के टूरिज्म विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें देश-विदेश से लोगों ने भाग लिया। यह मेला दो वर्ष के बाद आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कलाकरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देना ओर उन्हें देश-विदेश के बाजारों में व्यापार का मौका देना था।
 

Monika Jamwal

Advertising