न्यायमूर्ति जोसफ की पदोन्नति के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बैठक शुक्रवार को

Friday, May 11, 2018 - 05:34 AM (IST)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को होने की संभावना है। इसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने के लिए उनके नाम पर पुर्निवचार किये जाने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले न्यायमूर्ति जोसफ को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश कॉलेजियम के पास पुर्निवचार के लिए वापस भेज दी थी। यद्यपि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि कॉलेजियम में शामिल पांच न्यायाधीशों के सहमत होने पर बैठक किसी भी समय हो सकती है।

इस बात का उल्लेख करना यहां प्रासंगिक होगा कि शीर्ष अदालत में सर्वाधिक वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर ने न्यायमूर्ति जोसफ का नाम केंद्र के पास अविलंब भेजने के लिए प्रधान न्यायाधीश को बुधवार को एक खत लिखकर कॉलेजियम की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था।  

Punjab Kesari

Advertising