सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े तिरूमला पहुंचे

Saturday, Nov 23, 2019 - 10:27 PM (IST)

तिरूमलाः देश के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े भगवान बालाजी के दर्शन के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। न्यायमूर्ति बोबड़े के तिरूमला स्थित पदमावती विश्रामगृह पहुंचने पर तिरूपति तिरूमला देवस्थानम(टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष वाईवाई सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और विशेष अधिकारी एवी धर्मारेड्डी ने उनका स्वागत किया।

उनके साथ आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी भी थे। उच्चतम न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद न्यायमूर्ति बोबड़े का यह पहला तिरूमला दौरा है।

 

Pardeep

Advertising