इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को काव्या मारन की टीम ने करोड़ों में खरीदा... भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 09:51 AM (IST)
IPL 2026: इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' के साल 2026 के ऑक्शन में एक ऐसा वाकया हुआ है जिसने भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय कारोबारी समूह 'सन ग्रुप' की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के 27 वर्षीय स्पिनर अबरार अहमद को भारी भरकम कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।
सन ग्रुप की मालकिन काव्या मारन की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में अबरार को खरीदने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। अंततः सनराइजर्स ने 1 लाख 90 हजार पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) की ऊंची बोली लगाकर बाजी मार ली।
Shame is a small word!!
— Rajiv (@Rajiv1841) March 12, 2026
Imagine the outrage, if KKR or any of their franchise had bought this mf named Abrar Ahmed who is the biggest hater of India & consistently post anti-India stuff on his Instagram!! pic.twitter.com/NUmhTBkKez
यह सौदा इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि साल 2009 के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाया है।
अबरार अहमद का पुराना सोशल मीडिया इतिहास
हालांकि, अबरार अहमद का टीम से जुड़ना विवादों के घेरे में आ गया है। इस विवाद की मुख्य वजह अबरार अहमद का पुराना सोशल मीडिया इतिहास है। रिपोर्ट के अनुसार, अबरार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय सेना और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की घटना का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और भारतीय सेना का मजाक उड़ाया था।
🚨 MASSIVE STATEMENT BY ABRAR AHMED FOR KAVYA MARAN 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 12, 2026
•🇵🇰 "Thank you, Sunrisers Leeds, for picking me, and also thanks to Kavya Maran for showing her trust in me.....Seemore pic.twitter.com/tEVJdRid0J
जैसे ही सनराइजर्स लीड्स ने उनकी खरीद की घोषणा की, सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। लोग काव्या मारन और Sun Group के इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि जिस खिलाड़ी ने देश की सेना का अपमान किया हो, उसे भारतीय स्वामित्व वाली टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
यह विवाद इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि हाल ही में IPL 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के बीच ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। मुस्तफिजुर को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के विरोध में भारत में मचे बवाल के बाद बीसीसीआई के निर्देश पर उन्हें रिलीज कर दिया गया था। अब फैंस अबरार अहमद के मामले में भी वैसी ही नाराजगी जता रहे हैं।
Sunrisers Leeds owned by Kavya Maran purchased Pakistan player Abrar Ahmed in England Hundred league
— Veena Jain (@Vtxt21) March 12, 2026
Can she also receive outrage like SRK or it is limited only to Muslim franchise owner?
pic.twitter.com/GOESqmT94P
सन ग्रुप के लिए यह फैसला व्यावसायिक रूप से बड़ा हो सकता है, लेकिन भावनात्मक रूप से यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। सन ग्रुप के पास आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और साउथ अफ्रीका की SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप जैसी टीमें भी हैं। 'The Hundred' का यह नया सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा।
इस ऑक्शन में अबरार के अलावा एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.72 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फैंस के भारी विरोध के बाद सनराइजर्स लीड्स अपने इस फैसले पर कायम रहती है या कोई बदलाव करती है।
