सुनील अरोड़ा आज मुख्य चुनाव आयुक्त का ग्रहण करेंगे पदभार (पढ़ें 2 दिसंबर की खास खबरें)

Sunday, Dec 02, 2018 - 05:28 AM (IST)

नई दिल्ली/ जालंधर (वेब डेस्क) चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त की आज शपथ लेंगे। वह निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत का स्थान लेंगे। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। 


अमित शाह का तेलंगाना दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज तेलंगाना के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो यहां तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और साथ ही एक रोड शो भी करेंगे। शाह सुबह 11:45 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो विभिन्न स्थानों पर जाएंगे।



केजरीवाल हरियाणा में
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल फरीदाबाद के तिवांग विधानसभा में एक रैली को संबोधित करेंगे।



प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स आज लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अमेरिकी दूल्हे निक जोन्स के साथ सात फेरे लेगीं। इससे पहले दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे।



खेल
क्रिकेट : बंगलादेश बनाम वैस्टइंडीज (दूसरा टैस्ट, तीसरा दिन)



हॉकी : कनाडा बनाम दक्षिण अफ्रीका (हॉकी विश्वकप)
हॉकी : भारत बनाम बैल्जियम (हॉकी विश्वकप)  

Yaspal

Advertising