सुम्बल रेप केस : आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तैयार की चार्जशीट

Saturday, May 25, 2019 - 05:58 PM (IST)

श्रीनगर : बांडीपोरा रेप केस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। पुलिस के अनुसार रिकार्ड टाइम पर चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उस पर तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है।


बांडीपोरा रेप केस के बाद कश्मीर में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किये। जम्मू कश्मीर स्टे्ट लीगल सर्विस अथारिटी ने पीड़ित परिवार को एक लाख की मद्द राशि भी दी।
  
 

Monika Jamwal

Advertising