बर्थडे की खुशियां पलभर में मातम में बदली, केक काटने के बाद पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, सुबह पंखे से लटकी मिली लाश
punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 03:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क: एक घर में बर्थडे की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब पत्नी का शव पंखे ले लटका पाया। दरअसल, नोएडा सेक्टर 119 में बर्थडे की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। सेक्टर 119 में मौजूद एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में एक में तल रही जन्मदिन की पार्टी में का केक काटते ही पति और पत्नी में झगड़ा हो गया और महिला ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
पुलिस जानकारी के अनुसार, सोनम सिंह नाम की महिला अपने पति उत्तम कुमार के साथ रहती थी। मृतक महिला के पति एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर है और दोनों को एक 10 साल का बेटा भी है। शुक्रवार को सोनम का जन्मदिन था लिहाजा गुरुवार की रात 12 बजे केक काटने का प्रोग्राम था, केक काटने के दौरान ही पत्नी का उत्तम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ तो सोनम अपने कमरे में सोने चली गई लेकिन सुबह बाहर नहीं आई और पति ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई रिएक्शन न होने पर उत्तम ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उनकी पंखें से लटकी हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है
