शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर तैनात कांस्टेबल की बंदूक से अचानक चली गोली

Sunday, Jul 29, 2018 - 02:25 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर कल शाम यह घटना उस समय हुई जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं।

Seema Sharma

Advertising