सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने खास अंदाज में पी वी सिंधु को दी जीत की बधाई

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 10:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रेत कला में माहिर सुदर्शन पटनायक ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला  पी वी सिंधु को अपने अंदाज में बधाई दी। उन्होंने पुरी (उड़ीसा )के समुद्र तट पर रेत से पी वी सिंधु का चेहरा उकेरते हुए 
एक शानदार आकृति बनाई। 

PunjabKesari
       
सुदर्शन ने ट्विटर पर यह आकृति शेयर करते हुए लिखा कि कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु को बधाई। बता दें कि  बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर 41 साल बाद पदक की तरफ कदम बढ़ाये जिससे तोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार का दिन भारत के लिये ऐतिहासिक बन गया।

PunjabKesari

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। सिंधू के कांस्य पदक से भारत के तोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या दो हो गयी है। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। भारत अभी पदक तालिका में संयुक्त 59वें स्थान पर है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News