एक ही धड़ से जुड़ी दो बहनों की एक ऐसी कहानी, एक की हुई शादी, दूसरी अब भी सिंगल, VIDEO

Thursday, Apr 04, 2024 - 03:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दो बहनों का ऐसा केस सामने आया है यहां जन्म से दो बहनें एक दुसरे से जुड़ी हुई है। इन दोनों बहनों के नाम एबी हेंसल और ब्रिटनी हेंसल है। एबी लेफ्ट साइट वाली है जिसने पूर्व सैनिक और नर्स जोश बाउलिंग को अपने जीवनसाथी के रुप में चुना है। वैसे तो एबी की शादी साल 2021 में हो गई थी, जिसका पता दुनिया को अब लगा है। दोनों बहनों की उमर 34 साल की है। इन दोनें बहनों को दुनिया ने उस वक्त जाना जब ये साल 1996 में ओपरा विन्फ्रे शो में आई थीं। इसके बाद इनकी टीएलसी रिएलिटी सीरीज भी आई। इस सीरीज में इनके रोजमर्रा की जिंदगी को लोगों को दिखाया जाता था। 

हाल ही में एबी हेंसल ने अपने फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को वी बदल दिया है। ये अकाउंट दोनों बहनें साथ मिलकर शेयर करती हैं। ये तस्वीर शादी समारोह की लग रही है। इसी अकाउंट पर शेयर की हुई एक तस्वीर में बहनें शादी वाला गाउन पहने नजर आ रही हैं। वहीं दूल्हे ने बाउलिंग ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बहनें अमेरिका के मिनेसोटा के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं।
 


इंस्टाग्राम पर डेली मेल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपस में जुड़ी हुईं जुड़वां बहनें एबी और ब्रिटनी रियलिटी शो में दिखा रही हैं कि वो क्लास में बच्चों को कैसे पढ़ाती हैं। इसमें से एबी अब शादीशुदा है क्योंकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जोश बाउलिंग से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।'

बता दें कि एबी और ब्रिटनी डाइसफैलस के चलते जुड़ी हुई जुड़वां बहने हैं। वो कमर के नीचे के सभी अंगों को शेयर करती हैं।जहां एबी अपने दाहिने हाथ और पैर को नियंत्रित कर सकती हैं, वहीं ब्रिटनी बाईं ओर से ऐसा कर सकती हैं। साल 1990 में जन्मीं इन बहनों के माता-पिता, पैटी और माइक हेंसल ने जुड़वा बच्चों को अलग करने की सर्जरी के खिलाफ फैसला लिया था। उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्हें बताया गया कि इस प्रक्रिया में दोनों के बचने की उम्मीद बहुत कम है।

 

Mahima

Advertising