पाक की धमकी पर स्वामी का जवाब- हिम्मत है तो करके दिखाओ सर्जिकल स्‍ट्राइक

Sunday, Oct 14, 2018 - 04:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने पा​क को चुनौती देते हुए कहा कि हमने करके दिखाया अगर हिम्मत है तो वह भी करके दिखाएं। स्वामी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान का नामोनिशान तक नहीं बचेगा।

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान की तुलना सड़क छाप लोफर से की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसी बातें सड़क के घूमने वाले लोफर करते हैं। वह भी ऐसी बात तब तक करते हैं जब तक पुलिस नहीं आती। पुलिस के आते ही सब भाग जाते हैं। 


यही नहीं स्वामी ने राफेल डील को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोल सकते हैं। लेकिन उनके पास किसी तरह का ठोस सबूत नहीं है। यदि ऐसा है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए और शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। 


बता दें कि पाकिस्तान के एक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पाकिस्तान की तरफ से भारत को '10 सर्जिकल स्ट्राइक' करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो उसे प्रतिक्रिया में 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा।

vasudha

Advertising