महाराष्ट्र : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल जारी,त्योहार के बीच फंसे यात्री

Thursday, Oct 19, 2017 - 03:45 PM (IST)

औरंगाबाद: महाराष्ट्र में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। निगम के कर्मचारी 16 अक्टूबर की आधी रात से हड़ताल पर हैं। इससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मराठवाड़ इलाके के औरंगाबाद समेत सभी आठ जिलों में कुल चार हजार से ज्यादा बसें कड़ी सुरक्षा के बीच डिपो में खड़ी हैं।

बस सेवा बंद होने से औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हड़ताली कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार की बुधवार शाम की वार्ता विफल रही। कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्रालय ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को सभी निजी टूर ऑपरेटरों को परमिट जारी करने का निर्देश दिया है।

Advertising