कीडिय़ां गंडियाल नाके पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, चेक किए जा रहे आधार कार्ड

Saturday, Jul 04, 2020 - 01:21 PM (IST)

कठुआ : पड़ोसी राज्य पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोडऩे वाले कीडिय़ां गंडियाल इलाके में पुलिस ने सख्ती को बढ़ा दिया है। रावी दरिया पर बने पुल के उस पार लगाए गए नाके पर अब सख्ती बरती जा रही है। पुलिस सहित सुरक्षाबल कीडिय़ां की ओर से आने वाले हर नागरिक के आधार कार्ड की जांच कर रहे हैं। ऐसे में कीडिय़ां गंडयाल के लोगों को ही कठुआ की ओर  जाने की अनुमति दी जा रही है।

 

बता दें कि कीडिय़ां गंडियाल इलाका जिला कठुआ के अधीन आता है लेकिन इस इलाके के साथ पंजाब की सीमाएं लगती हैं। ऐसे में कई लोग पहले पंजाब से आकर यहां आवाजाही करते रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने कोविड 19 महामारी सहित एस.ओ.पी. को ध्यान में रखते हुए सख्ती बरतना शुरू कर दी है। ताकि पंजाब के लोग यहां न आ सके। बता दें कि पड़ोसी राज्य पंजाब से लखनपुर आने वाले तमाम लोगों की कोविड जांच और उन्हें क्वारंटाइन किया जाता है जबकि कई लोग क्वारंटाइन से बचने के लिए कई अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस ने तमाम ऐसे मार्गों पर अपनी सख्ती को बढ़ाया है। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising