कोविड नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रशासन, कश्मीर में 143 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Tuesday, May 04, 2021 - 11:04 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पुलिस ने कोविड-19 पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पिछले 24 घंटे के दौरान 143 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि बडगाम और बांदीपोरा जिलों में नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन भी जब्त किये गये।

 

एक अधिकारी ने कहा, "पिछले 24 घंटे के दौरान कश्मीर घाटी में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 143 लोगों को गिरफ्तार किया, 79 प्राथमिकी दर्ज कीं और 620 लोगों से 84,930 रूपये जुर्माना वसूला।" कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस संक्रामक रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के अपने प्रयास तेज कर दिये हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising