ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आसमान में दिखा स्ट्रॉबेरी मून,  NASA ने जारी की बेहद खूबसूरत तस्वीर

Friday, Jun 25, 2021 - 07:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  24 जून की रात को दुनिया को एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। एक बड़ी खगोलीय घटना में रात को स्ट्रॉबेरी सुपर मून दिखाई दिया, जिसके तस्वीरे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने जारी की है। यह साल का तीसरा और आखिरी सुपर मून है. अगला सुपर मून 14 जून 2022 को देखने को मिलेगा। 

सामान्य से अधिक थी चमक
शाम लगभग सात बजे पूरब दिशा में जब चंद्रमा निकला तो उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में बड़ा था और उसकी चमक भी सामान्य से अधिक थी। नासा की तरफ से कहा गया कि स्ट्रॉबेरी  सुपर मून नाम का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग लाल होता है। हालांकि उगने और डूबने के समय यह लाल रंग का जरूर दिखाई देता है। चंद्रमा बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा


क्‍यों कहते हैं स्‍ट्रॉबेरी मून?
पश्चिमी देशों में स्ट्रॉबेरी की हार्वेस्टिंग का मौसम होने के कारण स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया है। इसे हनी मून भी कहते हैं, क्योंकि इस समय वहां हनी हार्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाता है। यूरोपीय देशों में जून्स फुल मून भी नाम दिया जाता है। पश्चिमी देशों में इसे रोजमून भी कहा जाता है। इसका यह नाम उगते पूरे चांद की लालिमा के कारण और कुछ क्षेत्रों में इस समय खिलने वाले गुलाब के कारण दिया गया है। 

कब दिखता है सुपर मून 
जब पूर्णिमा और पेरिजी की घटना एक साथ होती हैं तो वह सुपर मून होता है। पृथ्वी के पास आ जाने के कारण यह अन्य माइक्रो मून पूर्णिमा की तुलना में 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकदार दिखाई देता है. 26 जनवरी 1948 को पड़े सुपर मून के बाद चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी का अनुभव करने के लिए 25 नवंबर 2034 तक का इंतजार करना होगा। 

vasudha

Advertising