यूक्रेन में फंसे अप्रवासी भारतीयों की मदद के लिए आगे आया हिन्दू स्वयंसेवक संघ

Saturday, Feb 26, 2022 - 01:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन सैनिकों के बीच जारी जंग का आज तीसरा दिन है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। इसी बीच, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए वहां सक्रिय हिंदू स्वयंसेवक संघ आगे आया है। हिंदू स्वयंसेवक संघ ने वहां रहने वाले भारतीयों की सहायता के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया है, ताकि वह इन्हें भरकर मांगे गए पते पर भेजें ताकि इससे उनका ब्यौरा जुटाकर उनकी मदद की जा सके। सहयोग के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिसके दो मोबाइल नंबर जारी किये गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां बसे 22 हजार से अधिक भारतीय जोकि अब काफी परेशान हैं। युद्ध शुरू होने की अशंका के बीच उनमें से करीब चार हजार के आसपास भारतीय वापस आ गए थे। लेकिन अभी भी यूक्रेन में 18 हजार से अधिक भारतीय अब भी फंसे हुए हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने की कोशिश में लगी है। इस बीच हिन्दुओं की संस्था हिन्दू स्वयंसेवक संघ भी अप्रवासी भारतीयों की मदद के लिए प्रबंध में जुट गया है।

हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए संपर्क अभियान शुरू किया है। छात्रों को सुरक्षित करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए काउंसलिंग हो रही है। हिन्दू स्वयंसेवक संघ की ओर से एक गूगल फॉर्म भी जारी किया गया है। उसे भर कर भेजने पर हिन्दू स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तुरंत उस अप्रवासी भारतीय परिवार से संपर्क करेंगे। नियंत्रण कक्ष में सूर्यमणि (मोबाइल 380731008108) और विपुल (मोबाइल 380963206366) से संपर्क कर सकते हैं। 

rajesh kumar

Advertising